सतना में मैनेजर और महिला मित्र की हत्या से सनसनी

सतना
एमपी में पुलिस की सख्ती के बावजूद भी अपराधियों पर लगाम नहीं है। सतना जिले में अपराधियों ने कार सवार प्रेमी युगल को सरेआमम गोली मार कर सनसनी फैला दी है। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है। अपराधियों ने नया गांव थाना क्षेत्र के चित्रकूट के गुप्त गोदावरी के पास घटना को अंजाम दिया है।


मृतक युवक एक शराब कंपनी में मैनेजर है, जबकि महिला उसकी सहयोगी है। दोनों सतना से चित्रकूट की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने गुप्त गोदावरी के रजौला ग्राम पड़हा मोड़ के पास गोली मार कर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हत्या की वारदात से जिले में सनसनी फैल गई है। दरअसल, भाटिया शराब कंपनी के मैनेजर अनुज दिक्षित अपनी महिला सहयोगी रानी सिंह (परिवर्तित नाम) के साथ अल्टो कार क्र. CG 10 A 8186 में सवार होकर सतना से चित्रकूट की ओर जा रहे थे।


 सतना चित्रकूट मार्ग में गुप्त गोदावरी के एक किलोमीटर पहले पड़हा मोड़ के पास अज्ञात कार सवार ने दोनों की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भाटिया ग्रुप शराब कंपनी के मैनेजर अनुज दीक्षित हमीरपुर यूपी के रहने वाले थे। साथ ही उनके साथ महिला सहयोगी सतना शहर के अमौधा की निवासी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नयागांव थाना पुलिस पहुंच गई।

Source : Agency

4 + 3 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]